मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत बल्देवकुंज कालोनी रांची बांगर में एक युवक ने मजदूरी की कहकर एक महिला को बुला लिया और खाली मकान के अंदर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दो माह बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज करायी गयी है। बताया गया कि नामजद पप्पू निषाद पुत्र प्रेम सिंह निवासी औरंगाबाद थाना सदर बाजार मजदूर महिला सुनीता पत्नी कैलाश निवासी चैथी पुरवा थाना चांदला छतरपुर मध्यप्रदेश जो वर्तमान में गोपालपुरा थाना रिफाइनरी में किराये के मकान पर रहती है, उसे 15 सितंबर को पप्पू निषाद मजदूरी की कहकर बुला ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। दो माह बाद एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुयी है।





