जेडीसी ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर गति लाने के दिये निर्देश
मथुरा। मण्डलायुक्त चन्द्रकांत के निर्देशानुसार मथुरा जनपद के जिन 25 कार्यक्रमों में गत मार्च के आधार पर राज्य औसत से कम प्रगति रही है उनके विभागीय अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किये जा रहे हैं।
संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल ने यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी और विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इनमें अधिकांशतः विभाग ऐसे हैं जिनका राज्य औसत से बहुत मामूली कम अन्तर है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य औसत देखते हुए विभागीय अधिकारी फीडिंग करायेंगे तो मामूली अन्तर की प्रगति थोडे प्रयासों पर ही करके वे ए श्रेणी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने विभागीय अधिकारियांें से अपील की कि वे अभी से कार्य योजना बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा करें और निर्माण कार्यों की टास्कफोर्स समिति बनाकर जांच कराते रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यों की प्रगति इस भांति सुनिश्चित की जाय जो अधिकाधिक संतृप्तिकरण दें। साथ ही राजीव आवास, आसरा आदि योजनाओं में निर्मित भवनों में ध्यान रखा जाय कि वहां सडक, पानी एवं बिजली आदि अन्य सुविधायें भी समय से पूर्ण हों ताकि आवास आंवटन पर नागरिक वहां रह सकें। संयुक्त विकास आयुक्त ने भ्रमण के दौरान ब्लाॅक फरह के लोहिया ग्राम सनौरा में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जन समस्याओं की सुनवाई की और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उनके तत्परता से निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने इसके पूर्व ब्लाॅक फरह का भी निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा. एके बाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण आदि इस दौरान उपस्थित रहे।






Related Items
नहीं बन पा रहे हैं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जरूरी प्रमाण पत्र
सिगरेट के पैकेट पर अब छपेगी नई स्वास्थ्य चेतावनी
व्हाट्सएप रोके अपना दुरुपयोग, सरकार ने दी चेतावनी