मथुरा। 16 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जनता के बीच में भारी उत्सुकता बनी हुई है। इस दिन सुबह के आठ बजे से मतगणना का कार्य 14 अलग-अलग टेबिलों पर शुरू हो जायेगा। दोपहर लगभग दो बजे से स्थिति सापफ होने लगेगी। इस कार्य के लिए निर्वाचन कार्यालय और प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है। इस संबंध् में जिला निर्वाचन अध्किारी सुध्ीर कुमार ने बताया कि मतगणना के नतीजे दोपहर दो बजे तक आने की उम्मीद है।





