वोटों की गनती करते मतगणना एजेंट
मथुरा। ग्राम पंचायत प्रधान एवं सदस्य पद के लिये आज मतगणना सुबह सात बजे से शुरू हो गयी। जनपद मंे ब्लाॅक स्तर पर की गयी मतगणना को लेकर सुबह से ही ब्लाॅकों पर प्रत्याशियों और उनके द्वारा एजेंटों की भीड़ मतगणना स्थल पर जमा हो गयी। एजेंट मतगणना स्थल पर अपने प्रत्याशियों के वोटों की गिनती को लेकर पूरे तरह चैकन्ने बने हुये थे। कई जगह मतगणना को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों में प्रत्याशियों के एजेंटों के मध्य हल्की नोंकझोंक भी हुयी लेकिन मतगणना अधिकारियों की सजगता और पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें वहीं शांत करा दिया गया। आज सुबह से जनपद के सभी विकास खण्डों पर मतगणना कार्य सुबह से ही शुरू हो गया। सात बजे शुरू होने वाली मतगणना काफी देर तक चली और दोपहर के बाद तक प्रत्याशियों के स्पष्ट फैसले आते गये। यूं तो आज सुबह से ही मतगणना स्थल से लेकर गांव-गांव तक प्रत्याशियों की हार-जीत और रूझानों को लेकर गहमा गहमी बनी रही लेकिन दोपहर बाद तक स्थिति स्पष्ट हो रही। आज विकास खण्ड मथुरा के राजकीय इण्टर काॅलेज जनरलगंज, गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, राया के नवीन मंडी समिति, मांट के ब्रज आदर्श इण्टर काॅलेज, नौहझील के जनता इण्टर काॅलेज, बल्देव के ऋषिकुल इण्टर नेशनल, बल्देव रोड महावन,चैमुहां के सर्वोदय इण्टर काॅलेज, छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, नन्दगाॅव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज पर मतगणना का कार्य भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।





