मतगणना स्थल पर रहेगी कैमरों की नजर

द मतपेटियों में बंद भाग्य का फैसला आज 

चाक चैबंद पुलिस व्यवस्था के बीच होगी काउटिंग 

मथुरा। जनपदभर में शोर शराबे के बाद संपन्न हुये पंचायत चुनावों के बाद बंद मतपेटियों में कैद प्रधान पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज रविवार को जायेगा। बीते दिवस से ही मतदाताओं के चेहरों पर अपने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर अनसुलझे बयान गिनती के साथ ही स्पष्ट हो जायेंगे। पंचायत चुनाव में मतपत्रों की जांच में सहभागिता करने को ब्लाॅकस्तर पर बड़े ही उत्साह के साथ मतगणना एजेंटों के रूप में लोगों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। वहीं मतगणना केन्द्रों पर साफ सुथरी व्यवस्था के तहत कैमरों की निगरानी रहेगी तो वहीं एजेंट भी अपनी पैनी नजर के जरिये मतपत्रों पर ध्यान रखेंगे। मथुरा स्थित जीआईसी काॅलेज पर भी व्यवस्थायें पूर्ण कर दी गयी हैं। बैरीकेटिंग के साथ पुलिस व्यवस्था भी चाक चैबन्द कर दी गयी है। वहीं मतगणना के क्षेत्र के आसपास प्राईवेट सिक्योरिटी के रूप में सादा कपड़ों में पुलिस जवान मौजूद रहेंगे जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना लोगों को मुसीबत न बने। वहीं जश्न मनाने व किसी भी तरह के हाय हुल्लड़ पर पुलिस की नजर रहेगी। इस तरह के इंतजार पूर्ण कर दिये गये हैं।

यहां होगी मतगणना

विकास खण्ड चैमुहां के सर्वोदय इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड नन्दगाॅव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड मांट के ब्रज आदर्श इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड नौहझील के जनता इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड मथुरा के राजकीय इण्टर काॅलेज जनरलगंज, विकास खण्ड फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड राया के नवीन मंडी समिति, विकास खण्ड बल्देव के ऋषिकुल इण्टर नेशनल, बल्देव रोड महावन है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti