मतदाता जागरूकता मेले में निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने को उमड़े युवा

के0आर0 काॅलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता मेले में भाग लेने को उमड़े युवा एवं अन्य मतदाता

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन के0आर0 डिग्री काॅलेज के खेल प्रांगण में आयोजित हुुआ। उन्होंने मेले का उदघाटन एवं निरीक्षण करते हुए निर्देश दियेक है कि सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मलित किये जायें। किसी भी छात्र छात्राओं के नाम जिनकी आयु 01-01-2015 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही हो उनके नाम निर्वाचन मतदाता सूची में सम्मलित होने से छूट ने पाये सभी बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर तथा निर्वाचन नामावलियों को बनाने वाले अधिकारी यह सुनिश्चित करलें कि प्रत्येक विद्यार्थी का नाम सूची में सम्मलित हो गया है। उन्होंने कहा कि काॅलेज के प्रधानाचायों तथा छात्र छात्राओं से इस बात का प्रमाण पत्र भी लिया जायें कि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मलित कराने हेतु सभी कार्यवाहियां पूर्ण करली गयी है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक काॅलेजों के प्रबन्धकों से कहा कि निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मलित कराने हेतु सभी प्रपत्र कालेजों में पहुॅचा दिये गये है वे उनको पूर्ण कराकर समय से निश्चित स्थान पर जमा करादें। ताकि विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में सम्मलित हो जायें। मेले के अवसर पर काॅलेज की छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगियता के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी माॅट अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण, उप जिलाधिकारी छाता सुरेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti