मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराने के अभियान में सहयोग दें

मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने निर्देशित किया है कि जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 माॅट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में समस्त मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के माध्यम से भी दिनांक 07 अप्रैल 2015 से दिनांक 30 अप्रैल 2015 तक मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने हेतु घर घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक है कि शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें लीड लेकर कार्य करें। 

उन्होंने निर्देशित किया है कि जनपद में शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में है जो स्वयं कम्प्यूटर के प्रयोग अभ्यस्थ है तथा इनके द्वारा स्वयं ही अपने एवं अपने परिवार के मतदाताओं के आधार नम्बर की फीडिंग की कार्यवाही की जा सकती है। राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विभाग के अधीनस्थ कार्यालयी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्य में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करें। कार्यालय के स्तर पर एक दिन नियत करते हूुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के आधार नम्बरों की फीडिंग के लिये एक कैम्प आयोजित करने पर भी विचार किया जायें। अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार के अन्य सदस्यों के भी निर्वाचक नामावली के डाटा बेस से आधार नम्बर के लिकिंग करने के लिये किया जा सकता है। आधार कार्ड को मतदाता फोटो पहचान पत्र से दो प्रकार से लिंक किया जा सकता है। एस0एम0एस0 द्वारा अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से लिंक करने के लिये मोबाइल के मैसेज बाॅक्स में म्ब्प्स्प्छज्ञ टाइप करें। मतदाता पहचान नम्बर टाइप करें (स्पेस) दें, आधार नम्बर टाइप करें तथा 51969 पर भेज दें। आॅन लाइन करने के लिये आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से आॅन लाइन लिंक करने के लिये वेबसाइड दअेचण्पद पर जायें अथवा बमवनजजंतचतंकमेीण्दपबण्पद पर जाकर छंजपवदंस टवजमतेष् ैमतअपबम च्वतजंस पर जायें फीड योर आधार नम्बर आॅप्शन चुनें अपना नाम आधार नम्बर, मतदाता पहचान पत्र नम्बर, अपना मोबाइल नम्बर अथवा ईमेल आई0डी0 भरकर भेजें। 

अधिक जानकारी के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय मथुरा से टोल फ्री नम्बर 0565 1950 एवं मोबाइल नम्बर 9454418023 पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा टोल फ्री नम्बर 1800 180 1950 पर भी की जा सकती है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti