मतदान के लिए उमड़ा मतदाताओं का सैलाब

 तीसरे चरण का मतदान रहा 72.56 प्रतिशत 

मथुरा। मथुरा। ग्राम पंचायत के तीसरे चरण मे विकाश खंड मथुरा, गोवर्धन व फरह मे मतदान का औसत प्रतिशत 72.56 रहा इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि मथुरा विकास खण्ड में कुल 275137 मतदाताओं में से 194164 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 70.57 रहा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गोवर्धन विकास खण्ड में कुल 145884 मतदाताओं में से 105255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 72.15 रहा तथा फरह विकास खण्ड में 110904 मतदाताओं में से 86549 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका प्रतिशत 78.04 रहा। उन्होंने बताया कि तीनों विकास खण्डों में कुल 531925 मतदाताओं में से 385968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका औसत प्रतिशत 72.56 रहा।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह शुरू हो गया। आज हुये मतदान में मतदाताताओं द्वारा मतदान में काफी दिलचस्पी देखी गयी। दोपहर तीन बजे तक तीनों ब्लाॅकों में मिलाकर लगभग 63.97 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मथुरा ब्लाॅक मं जहां 58.15, गोवर्धन में 64.64 और फरह में 69.12 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक वोट डाले। मथुरा, गोवर्धन और फरह ब्लाॅक में प्रधानी पद को लेकर खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने आज मतपेटिकाओं में कैद कर दिया। 

ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर आज सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति रूचि दिखाई दी। गोवर्धन और फरह ब्लाॅक में मतदान को लेकर युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं में काफी दिलचस्पी देखी गयी। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइनें भी लगती दिखाई दीं। अपने घरों के कार्य पूरा कर लोग मतदान के लिये निकले और वोट डाले। इससे पूर्व पूर्वान्ह ग्यारह बजे तक तीनों ब्लाॅकों को मिलाकर लगभग 31.26 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें मथुरा ब्लाॅक में 29 प्रतिशत, फरह ब्लाॅक में 32.13 प्रतिशत और गोवर्धन ब्लाॅक में 32.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनावों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चैबन्द व्यवस्थायें की गयीं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आज सुबह धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढा। सुबह दस बजे तक गोवर्धन के जतीपुरा क्षेत्र में 34 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं गांठौली में ग्यारह बजे तक 25 प्रतिशत और भीमनगर में साढे ग्यारह बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti