मत्स्य पालन हेतु पटटा शिविर 12 को

मथुरा। सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा की तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम सभा के तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए दिनांक 12 सितम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से तहसील मुख्यालय मथुरा पर पट्टा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खुली नीलामी के आधार पर तालाबों का पट्टा आबंटन होगा। उक्त शिविर में गणेशरा, तारसी, ऊॅंचा गांव, बसौती, जैंत, माधुरी कुण्ड, मगोर्रा, रसूलपुर, अहमल, फोंडर, आन्यौर, नैनू पट्टी, पाडल, भदाया, लुहारा, माल, सेरसा, बाद, चैकीपुरा, गाॅठौली, अड़ींग, भदाल इच्छा, मुखराई, पैंठा, दौलतपुर, फरह, भुडरसू आदि ग्राम सभाओं के अवशेष तालाबों का पट्टा किया जाना प्रस्तावित है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti