चाकूओं से जख्मी युवक की आगरा में मौत
मथुरा। शहर कोतवाली के अंतापाड़ा क्षेत्र में चाकूबाजी का शिकार हुये 55वर्षीय किशन शर्मा उर्फ किस्सी की आज तड़के आगरा स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। आरोप है कि गत 4 मई को अंतापाड़ा स्थित एक धर्मशाला में उसे चाकूओं से गोद दिया गया था। मृतक युवक पिछले करीब छह वर्ष से यादव धर्मशाला अंतापाड़ा में रहता था जबकि उसके परिजन टाउनशिप स्थित काशीराम मे रहते हैं। चाकू मारने वाले युवक का नाम बिल्लू उर्फ कंजा बताया गया है जो फरार चल रहा है। वह शातिर किस्म का अपराधी बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि आगरा के रामरघु अस्पताल में घायल किस्सी की मौत हुयी है। गत 4 मई को चाकूबाजी की घटना के बाद पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहंा डाॅक्टरों ने उसे आगरा रैफर कर दिया। यहां आगरा में उसका आॅपरेशन भी हुआ था जिसके बाद आज सुबह किस्सी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।





