मथुरा के होटल में दिल्ली की श्रद्धालु महिला के साथ बलात्कार

मथुरा के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के एक होटल में दिल्ली निवासी महिला श्रद्धालु से बलात्कार किया गया। थाना पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना गोविन्द के डीग गेट क्षेत्र में स्थित केएमबी होटल में दिल्ली से आई दो युवतियां शनिवार को उक्त होटल के कमरा नम्बर 202 में आकर रूकी थीं। सोमवार की शाम को पीडित युवती की सहेली अपने बच्चे को दवा दिलवाने के लिये होटल से बाहर गई हुई थी। दूसरी युवती अपने कमरे में अकेली रह गई थी। युवती का आरोप है कि इसी बीच होटल मालिक अशोक बिंदल निवासी कृष्णा नगर मथुरा आ गया। होटल मालिक ने युवती से पहले अश्लील हरकत की, युवती द्वारा विरोध किये जाने पर उसे जबरन दबोच लिया। युवती ने इस दौरान शोर भी मचाया, लेकिन होटल से  कोई भी बचाने नहीं आया। आरोपी ने युवती के संग दुष्कर्म किया। कुछ समय वाद जब सहेली होटल में लौटी तो पीडि़त युवती ने उसको सारी घटना बता दी इसके बाद दोनों युवतियां निकट ही थाना गोविन्द नगर पहुंच गयीं। थाने मे लिखित तहरीर में पीडि़त युवती ने इसकी शिकायत की। सूचना मिलने पर थाना गोविन्द नगर एसओ मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गये और आरोपी अशोक बिंदल व होटल के दो अन्य कर्मचारियों को हिरासत मेें ले लिया। इसके बाद पुलिस ने थाने में युवती के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष हरीश वर्धन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात युवती का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरा नंबर 202 में जाकर जांच की। फिंगर प्रिंट के अलावा कपड़े और अन्य चीजें कब्जे में ले लिये गये। आनन फानन में व्यापारी नेताओं की भींड़ भंी थाने के सामने जुट़ गयी। व्यापारी और नेता होटल मालिक के पक्ष में थाने पहुंच थे। व्यापारी नेता होटल मालिक को छुडाने के लिये जी तोड कोशिश करने लगे। उन्होंने साजिशन होटल मालिक को फंसाए जाने का आरोप लगाया। जबकि सीओ सिटी मथुरा चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र में होटल में ठहरी महिला ने होटल मालिक पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है। होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti