
359 करोड की आरएपीडीआरपी योजना शुरू प्रदीप
मथुरा। कांग्रेंस विद्यायक व प्रदेश के कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की 359 करोड़ रूपयें की आरएपीडीआरपी का मथुरा में शुभारंभ हो चुका हैं जिसमें मथुरा को 300 करोड़ तथा वृन्दावन के लिए 59 करोड़ रूपयें से विद्युत संयोजन की स्थिति को सहीं किया जायेगा। इसके साथ ही मथुरा को केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा हैं। उक्त सन्दर्भ में विद्यायक प्रदीप माथुर ने आज अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह योजना केन्द्र सरकार द्वारा छह माह पूर्व ही स्वीकृत कर दिया गया था। जिसके तहत उक्त कार्या को दो वर्ष में पूरा कराया जायेगा। श्री माथुर ने योजना के तहत होने वाले कार्यो के सन्दर्भ में बताया कि इस योजना के तहत 63 केवीए के 15 ट्रान्सफार्मर, 100 केवीए के 338 तथा 250 केवीए 5 ट्रांसफार्मर तथा 400 केवीए के 35 काॅम्पेक्ट सबस्टेशन बनाये जायेगे। इसके साथ साथ विद्युत तारों तथा केबिलों को अन्डरग्राउन्ड किया जायेगा। श्री माथुर ने बताया कि विद्युत व्यवस्था हेतु कुछ सब स्टेशन और बनाये जाने की आवश्यकता है जिससे क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सकें। नये सबस्टेशनों की स्थापना के लिए जमीन के लिए नगर पालिका व जिलाधिकारी से वार्ता करेगे। श्री माथुर ने बताया कि शहर में 100 करोड़ रूपयें की लागत से नालों का निर्माण कराया गया है परन्तु अभी तक उनकी कनेक्टिविटी न होने के कारण जनता को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नये बस स्टेंण्ड को पराग डेरी में सिप्टिंग का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शहर में महौली रोड प्रकरण को व्यापारियों और स्थानीय लोगों व प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र ही इसका निस्तारण कराया जायेगा। अन्त में श्री माथुर इने कहा कि मथुरा को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष बिहारीकान्त तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS