गणतंत्र दिवस को लेकर हाईअलर्ट के चलते सघन चैकिंग करते सैन्य सैनिक
मथुरा। पठानकोट में हुए आंतकी हमले और गणतंत्र दिवस के हाई अर्लट के चलते मथुरा छावनी की सुरक्षा व्यवस्था को बढा दिया गया है। पूरे छावनी क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। पूरे छावनी और सभी प्रवेश द्वारों पर गहन चेकिंग की जा रही है। यहां आनेजाने वाले हर व्यक्ति को उसकी पहचान सुनिस्चित करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। शहर में रात के समय भी सैन्य कर्मी पुलिस के साथ मिलकर मोबाइल चेक पोस्ट पर उपस्थित है। सेना ने किसी भी घटना से निपटने के लिए हाईटेक उपकरणों प्रयोग कर रही है। छावनी में भारी हथियार बन्द वाहनों की उपस्थिति व आवागमन, सभी प्रवेश मार्गो पर डाग स्कवायड की तैनाती की पुष्टि की है। छावनी के सभी प्रवेश द्वारों तथा चारों तरफ अन्य स्थानों पर उच्च तीव्रता की लाइट की व्यवस्था की गई है। मेजर जनरल वीरेन्द्र नांगिया, सेना मेडल चीफ आफ स्टाफ स्ट्राईक 1 तथा इनके साथ ब्रिगेिडयर एस बी के सिंह स्टेशन कमाण्डर मथुरा ने व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है और छावनी को एक अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है।





