दस सालों में जलभराव से निजात नहीं दिला सके क्षेत्रीय विधायक
वृन्दावन। विगत कई वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहे मथुरा दरवाजा क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को हुई बारिश में जलभराव के कारण जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा मानसून में जलभराव होना आम बात हो सकती है लेकिन मथुरा दरवाजा क्षेत्र के वाशिंदे विगत कई वर्षों से जलभराव के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। हर बार मथुरा दरवाजा क्षेत्र में मानसून कहर बनकर टूटता हैं, गौरतलब है कि मथुरा दरवाजा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ और क्षेत्रों की अपेक्षा नीचे स्थान पर हैं। जहां आधा घण्टे की बारिश में ही घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। बताते चलें कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया का निवास स्थान भी इसी क्षेत्र में हैं। यहां के लोग जलभराव के कारण पिछले दो शुक्रवार से नमाजे जुमा अता नहीं कर पा रहें हैं। लोग घुटनों से ऊपर तक गन्दे पानी से होकर मस्जिद तक जाने का मजबूर हैं। ज्यादातर लोग जलभराव बढ़ने के कारण जुमा की नमाज अता नहीं कर पाये। जिससे क्षेत्रीय लोगों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। पालिका प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आक्रोशित जावेद अब्बासी, जमालु कुरैशी, नन्ने अब्बासी, मोहम्मद्दीन कुरैशी आदि ने कहा कि चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। तब से आज तक मथुरा दरवाजा क्षेत्र के लोग विकास की बांह जोट रहे हैं। साथ ही कहा कि विधायक जी जेनर्म योजना का ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन जेनर्म योजना का लाभ उक्त क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया है। आक्रोशित लोगों ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसी वोट देगंे जो हमारे क्षेत्र को जलभराव की समस्या से निजात दिलायेगा।





