मथुरा ब्लाक के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मथुरा ब्लाक के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का मथुरा रिफायनरी क्षेत्र में हुआ उद्घाटन 

अभियान अपनी पूूर्ण गति के साथ आन्दोलन में अपनी शक्ति और सामर्थ का प्रयोग करे इसके लिये अभियान द्वारा जगह जगह क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय खोले जा रहे इसी क्रम में मथुरा ब्लाक के क्षेत्रिय का कार्यालय का उद्घाटन रिफायनरी क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर मथुरा शहर के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन गोकुल के पुष्टि मार्ग के आचार्य श्री पंकज गोस्वामी जी महाराज द्वारा किया गया। उन्होने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमें यमुना आन्दोलन में पूरी शक्ति के साथ भाग लेना है और इस बार यमुना को मुक्त कराकर ही लौटना है। अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री व सुनील ंिसह जी ने कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति लगा देनी है। इस बार का आन्दोलन विशाल होगा और इस बार का आन्दोलन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाना होगा। 

इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के पंकज चतुर्वेदी, कुलदीप ठाकुर, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष होती लाल शर्मा, परशुराम उपाध्याय, गिरधारी लाल शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, ठा. बेरेस्टर, मुकेश उपाध्याय, शिवचरन लाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। 

 

अभियान की गति हुयी तेज , यमुना भक्तों ने दिल्ली हिलाने की तैयारियों पर पदाधिकारियों ने किया मंथन  

कालिन्दी का कालुष्य दूर हों इस संकल्प ने आज ब्रज की सर्दीयों में गर्माहट पैदा कर रखी है। यमुना मुक्ति की कुछ वर्ष पहले उठी चिंगारी आज ज्वाला का रूप ले चुकी है। जैसे जैसे 15 मार्च पदयात्रा की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे ब्रज के प्रतिष्ठित लोग अभियान के साथ आकर जुड़ने लगे है। श्री मान मन्दिर, श्रीपुष्टि मार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आन्दोलन में पूरी शक्ति झोंक दी गई है। इसी क्रम में 8 फरवरी को कैम्प कार्यालय वृन्दावन में कोर कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक हुयी जिसमें यमुना मुक्ति के मुद्दे को पूरे देश में फैलाने  की रणनीति तय की गई। बैठक में पुष्टि मार्गिय आचार्य व अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक श्री पंकज बाबा महाराज, राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री, सहसंयोजक सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, मान मन्दिर पं. देवकृष्ण शर्मा आदि उपस्थित थे। रविवार को प्रसिद्ध रासाचार्य श्री रामप्रसाद शर्मा जी अभियान के केन्द्रीय कैम्प पहुॅचे जहाॅ अभियान के पदाधिकारियों द्वारा अभियान का ध्येय और लक्ष्य से अवगत कराते हुये उन्हे राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव का पदभार सौंपा गया। श्री रामप्रसाद शर्मा जी ने कहा कि ब्रज की पहचान यमुना जी से है बिना यमुना के ब्रज अधूरा है। हम लीलाओं के माध्यम से ब्रज संस्कृति का विश्वभर में प्रचार करते है और आगे से हम लीलओं के माध्यम से यमुना की पीड़ा को लोगो तक पहुॅचायेगे और 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने के लिये लोगो को प्रेरित करेगें। 

कथाव्यास पंकज शास्त्री जी अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे जहाॅ उनको अभियान की आगे रणनीतियों को जाना। बल्लभकुलीय आचार्य श्री पंकज गोस्वामी जी महाराज द्वारा उन्हे यमुना मुक्तिकरण अभियान का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। 

ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद के पं कान्तानाथ जी , पं रामदास जी यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यालय पहुॅचे जहा उन्होने अभियान के पदाधिकारियों से मुलाकात की ओर अपनी संस्था की ओर से अभियान का समर्थन दिया और 15 मार्च की पदयात्रा में अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का आश्वासन दिया।

अयोध्या से आये संत श्री रामकिशोर शरण जी महाराज अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पहुॅचे। यमुना की स्थिति से देख और समझ उनके हृदयाघात लगा। उन्होने कहा कि यमुना जैसी धार्मिक नदी के बचाने के लिये आपके द्वारा किया जा रहा आन्दोलन पवित्र कार्य है इस धर्म की रक्षा के कार्य में मेरा पूर्ण समर्थन है 15 मार्च को होने वाली पदयात्रा में हम भी अयोध्या से अपने हजारों साधु - सन्तों व अनुयायीयों के साथ पदयात्रा में भाग लेगें। यमुना की यह स्थिति को देखकर समूचा साधु समाज आहत है व इस बार यह संघर्ष निर्णायक होगा। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti