मथुरा में दो बदमाशों के साथ हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

शहर से बरामद हथियारों को दिखाते सीओ सिटी आईपीएस अजयपाल शर्मा

मथुरा। पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र गोविन्द नगर में हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में हथियारों के साथ ही नशीला पाउडर और दो बदमाश भी गिरफ्तार किये है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर एवं आईपीएस डा0 अजयपाल शर्मा के नेतृत्व मे छापामार कार्यवाही कर गोविंद नगर पुलिस और एसओजी की द्वितीय टीम ने आज शहर के ही एक इलाके से मुखबिर की सूचना पर हथियारो का बड़ा भारी जखीरा पकडा है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे सहित 500 ग्राम नशीला पावडर बरामद किये है। साथ ही पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य भाग जाने मे सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login