मथुरा में फिल्म इंडस्ट्रीज स्थापित होनी चाहिए- हेमा मालिनी

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती हुई

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा पत्याशी और सुप्रसिद्ध सिने स्टार हेमा मालिनी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलन कर चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनपेद में बेरोजगारी दूर करने के लिए पूरी योजनाएं हैं। यहां कल कारखाने नहीं जिन्हें स्थापित कराना बहुत आवश्यक है। उसके लिए मेंरा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने जनपद में फिल्म इंडस्ट्रीे स्थापित करने की बात कही। उन्होंने जनमानस से कहा कि मथुरा में यमुना का प्रदूषण दूर होना चाहिए और इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि मैं नृत्यांगना रहीं हूं। उसी को देखते हुए मेरे मन में विचार है कि यहां के युवा वर्ग जो कलाकार हैं और किन्हीं कारणोंवश वे फिल्म इंडस्ट्री तक नहीं पहुुंच पाते उनके लिए मैं मथुरा में फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना कराने का प्रयास करूंगी। इसके साथ ही श्री मालिनी ने दीन दयाल धाम फरह जाकर पं0 दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सिद्धान्तों को अपनाने की प्रतिबद्धत्ता जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डी0पी0 गोयल, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, प्रणतपाल, संजय शर्मा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, मनीषा गुप्ता सहित भाजपा के लोग मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti