मथुरा। मथुरा रिफाइनरी हिन्दी अनुभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ें का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त पखवाड़ें के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर आयोजित बैठक के अध्यक्ष एस गागुंली ने विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया कि उनके कम्प्यूटर पर यूनिकोड फाण्ट मंगल लोड कर दिया गया हैं। अतः हिन्दी अनुभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर कम्प्यूटर पर अधिक से अधिक हिन्दी में पत्राचार करें तथा ईमैल भी भेजे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केआर कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. रमाशंकर पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का सन्देश कार्यक्रारी निदेशक तकनीकी संजीव कुमार पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के सन्देश को वीएम देशमुख, रिफाइनरीज के निदेशक संजीव सिंह के सन्देश को एके जैन ने पढ़कर सुनाया। मुख्य अतिथि डा0 रमाशंकर पांडेय ने हिन्दी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालतें हुए कहा कि सभी भाषाओं की उत्पत्ति संस्कत से हुई है अग्रेंजी ज्ञान के साथ अपनी भाषाओं की प्रगति का पहिया भी हमेशा आगे वढ़ना चाहिए। बैठक में डा. बीएस सहगल, अशोक मंडल, अरूप दास, बीएम देशमुखी, एमके पांडा, निर्मल कुमार सिंह, डीके शर्मा, केके चट्ोपाध्याय, वी चन्द्रा, वीएस सलन, जयदीप चैधरी, हरी शंकर, ओमपाल सिंह, अश्वनी मित्तल सहित वरिश्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।





