मथुरा-वृन्दावन के विकास हेतु अपेक्षित सभी कार्य होंगेःशिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने भागवत कथा मंच पर ठाकुरजी की भेंट कर लिया आशीर्वाद 

मथुरा। सरकार ने यहां यमुना में 300 क्यूसेक गंगाजल देखकर यमुना के जल को आचमन योग्य बनाने का कार्य किया है और आगे यहां 500 क्यूसेक गंगाजल देने का विचार है। यह बात आज उप्र के लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव-सहायता-पनुर्वास तथा लोक सेवा प्रबन्धन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वृन्दावन शान्ति सेवा धाम में चल रहे श्रीप्रियाकांत जू भव्य दर्शन एवं महोत्सव के अंतर्गत चल रही भागवत कथा के दौरान आशीर्वाद लेने के बाद वहां मौजूद जनता से कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने छटीकरा की खराब सड़क को दुरूस्त कराने के अलावा मथुरा के विकास हेतु बहुत योजना दी हैं और चाहते हैं कि इनका जनता को सीधे लाभ पहुॅचे। उन्होंने कहा कि गौ-गंगा की रक्षा के लिए कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है और प्रयास होंगे कि जहां से गंगा का उद्गम है वहां सन्तों के साथ जाकर पूरी गंगा को निर्मल किया जाय। साथ ही आव्हान किया कि गौ और गंगा की सुरक्षा के लिए सभी अपना योगदान करें।

श्री यादव ने कहा कि हमारे धर्म निरपेक्ष देश की संवैधानिक व्यवस्था के रहते किसी भी शिक्षण संस्थान में कोई भी किसी बच्चे को तिलक लगाने से रोककर उसकी धार्मिक भावना आहत नहीं कर सकता। फिर भी यदि कोई विद्यालय ऐसा करता पाया जायेगा तो उसके बिरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भगवत कृपा प्राप्त करने की उनकी इच्छा रहती है और इसी क्रम में आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु वे कार्यक्रम में पधारे हैं किन्तु विधानसभा सत्र के चलते एक दिन रूकने का समय नहीं दे सकें हैं, सत्र समाप्त होते ही यहां आकर वे रूकेंगे और मथुरा-वृन्दावन में सरकार की ओर से जो अपेक्षायें होंगी उन्हें पूरा करने के प्रयास करेंगे।

प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी पौरिणिक परम्पराओं के मार्ग दर्शक महापुरूषों ने सदैव जन कल्याण का संदेश दिया है, वे आज भी शाश्वत हैं और उनकी कथायें जन-जन तक पहुॅचाने वाले निश्चिय ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय उत्थान में सहभागी होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण की जन्म स्थलीय मथुरा नगरी से पूरे विश्व को मिले कल्याणकारी संदेश कि बात कहते हुए कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर के प्रयासों को सराहा और श्रोताओं का आव्हान किया कि वे इससे शिक्षा ग्रहणकर अपनी पुरातन परम्पराओं को ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय उत्थान में सहभागी बने। पूर्व में कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर द्वारा गौ, यमुना एवं बच्चों के संस्कार की रक्षा हेतु सरकार से अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने अग्रेंजी माध्यम विद्यालयों में छात्रओं के तिलक लगाकर जाने पर प्रतिबन्ध जैसे मामलों पर खास ध्यान देने पर बल दिया। प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव लगभग 2ः30 बजे हैलीकाॅप्टर से वृन्दावन पधारे जहां अधिकारियों द्वारा उनकी आगवानी की गई। इसके उपरान्त उन्होंने सीधे शान्ति सेवा धाम पहुॅचकर भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लिया जहां प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ ही आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वे अपरान्ह 3ः30 बजे प्रस्थान कर गये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti