मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने सड़को का किया लोकार्पण

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेंस विधान मण्डल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर ने अपनी क्षेेत्रीय विकास निधि से मथुरा शहर में विश्व लक्ष्मी नगर की 115 मी0 लम्बी तथा 5 लाख 35 हजार रू0 की लागत वाली इण्टर लाॅकिग सड़क का लोकार्पण किया। तथा न्यु लक्ष्मी नगर बिरला मन्दिर जयसिंह पुरा की 109 मी0 लम्बी तथा 5 लाख0 39 हजार की लागत वाली सड़क का विधि विधान के साथ इण्टर लाॅकिग सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वे मथुरा के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है तथा वे निरन्तर केन्द्र तथा राज्य सरकार से मथुरा विकास हेतु अनेकों योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत् है। वे मथुरा के विकास हेतु हर सम्भव प्रयास करेगेे। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों द्वारा विधायक प्रदीप माथुर का अभिवादन तथा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत जोर शोर से किया गया। विश्व लक्ष्मी के निवासियों ने सड़क के निर्माण होने पर श्री माथुर को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस सड़क के निर्माण से उनकी आवागमन में होने वाली समस्याओं का हल तो हुआ ही साथ साथ मथुरा का क्षेत्रीय विकास भी हुआ है। यहाॅ की इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर जी. होने के कारण अक्सर वाहनों का नुकसान होने के साथ साथ मार्ग अवरूद्ध होने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। तथा पास ही में स्थित स्कूल के बच्चो को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। इस सड़क की हालत बहुत दयनीय थी यहाॅ से लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। तथा वाहनो को निकलने में कापफी परेशानी आ रही थी इस अवसर पर बृजेश पाठक, राजेन्द्र दीक्षित, राजू गौतम, भगवान सिंह सैनी, राज बहादुर, बंसल और दिलीप, मुकुट आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti