मथुरा-वृन्दावन विधानसभा से योगेश होंगे बसपा प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ जोन के कोआॅडीनेटर सुनील चित्तौड़ मंच से कार्यकर्ता एवं लोगों को संबोधित करते हुए

 बहुजन समाज पार्टी के लोग एवं कार्यकर्तागण

कार्यकर्ता सम्मेलन में जोन कोआॅडीनेटर ने की घोषणा

केन्द्र ने झूठ बोलने और प्रदेश सरकार ने लूटने का कार्य कियाः चित्तौड़

देश में सांप्रदायिकता फैलाती है भाजपाः सिद्धार्थ

मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र से योगेश द्विवेदी को बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुये बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ जोन के कोआॅडीनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित समाज के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया और उन्हांेने संविधान में समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाया तभी आज बहुजन समाज के लोगों को उनके वोट का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 68 वर्ष तक कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं लेकिन दोनों ने सत्ता हासिल करने के लिये प्रदेश और देश की जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब आरक्षण का पुनः समीक्षा करने की बात कह रही है यह भाजपा और आरएसएस की घिनौनी साजिश है। अगर किसी ने संविधान की तरफ आंख उठाकर देखा तो देश की जनता ऐसे दलों को नकार देगी। भाजपा किसानों की कभी हितैषी नहीं रही। जिस समय देश में ओलावृष्टि से पीड़ित किसान परेशान था उस समय मोदी और उप्र के मुखिया अखिलेश यादव विदेशों की यात्रा कर रहे थे। इन्हें किसानों की कोई परवाह है। चित्तौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां झूठ बोलने का कार्य कर रही है वहीं प्रदेश सरकार जनता को लूट रही है। भाजपा और कांग्रेस के वयादों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्गों में बांटनेवाले लोगों को नकारने की जरूरत है। वहीं पूर्व एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ मण्डल के कोआॅडीनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है और वह देश में सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य करती है। भाजपा के शासनकाल में सांप्रदायिक दंगे हुये वहीं सपा ने भाजपा के लोगों से मिलकर प्रदेश में कई जगह सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रची। ऐसी पार्टियां देश को विकास के रास्ते पर नहंी ले जा सकतीं। उन्होंने कि आबादी और जनसंख्या के हिसाब से उप्र देश का एक बड़ा सूबा है लेकिन कांग्रेस-भाजपा सरकारों ने इसे पिछड़े सूबे में ही गिना है और यही वजह रही कि उप्र का विकास नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है और उसने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा है। पिछले डेढ वर्ष से मोदी ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने आरएसएस से सवाल किया कि वह बतायें कि देश के प्रधानमंत्री आखिर अपने देश में कब लौटेंगे? जब वह अपनी पत्नी को ही अपने घर वापिस नहंी ला पाये तो वो किससे घर वापिस लौटने की बात कर रहे हैं। पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में बहिन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। व्यापारी और किसान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान की तरफ नजर उठाकर देखने वाले सावधान हो जायें। गरीब, पिछड़े, दलितों के अधिकारों को छीनने का दुस्साहस किया जा रहा है जिसकी वजह से भाजपा को पछताना पड़ेगा। पूर्व मंत्री व मांट क्षेत्र के विधायक पं. श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा कि बसपा सरकार में प्रदेश में जो विकास कार्य हुये वे अन्य पार्टी की सरकारों में नहीं किये गये। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में गुण्डाराज चल रहा है और प्रदेश को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाने में सपा पीछे नहीं है। गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जनता के साथ झूठ बोलकर सत्ता हथियाई ऐसे लोगों को देश की जनता पूरी तरह नकार देगी। प्रदेश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

 

मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी पं. योगेश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सपा सरकार बाप-बेटे की सरकार है। एक ही परिवार के लोग सत्ता को चला रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हैं और जनता के जायज कार्यों को भी नहीं कर रहे। उन्होंने भाजपा प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि बनारस से चुनाव लड़ने वाले मोदी ने वहां की जनता से झूठ बोला है।

 

ब्राह्मण समाज ने किया योगेश का स्वागत

कार्यकर्ता सम्मेलन में आज बहुजन समाज पार्टी का मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र से योगेश द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti