
मंगलवार 16 सितम्बर को यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल का मथुरा के सांसद हेमा मालिनी से राधा अशोक में मिला। शिष्ट मंडल ने सांसद महोदया से यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के सामानान्तर नाला निर्माण ज्ञापन सौंपा व साथ ही इन मांगो को लेकर दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में सम्मलित होने के लिये जिस पर उन्होने शिष्ट मंडल को सत्याग्रह में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने सांसद महोदया से कहा कि मथुरा के ब्रजवासियों को यमुना के मुक्तिकरण और शुद्धिकरण के लिये आप से आशा है दल आप से उम्मीद करता है कि आप यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करायें। आज ब्रजवासी भंयकर बिमारियों एवं असाध्य रोगो से ग्रस्त है। किसानों की फसल भी यमुना के प्रदूषित जल से हानि पहॅुच रही हैं। हमारा दल यह चाहता है कि यमुना भक्तों व किसानों द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में सम्मिलित हो।
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मैं यमुना के प्रति गम्भीर हूॅ और माननिय जलसंसाधन मंत्री जी ने मथुरा आकर यमुना का निरीक्षण कर यह दिखाया है कि हम और हमारी सरकार यमुना को गम्भीरता से ले रही है। मैं आपकी बात प्रधानमंत्री तक पहुॅचायुॅगी एवं आपके दल द्वारा किये जाने वाले सत्याग्रह में मैं भी सम्मलित होउॅगी।
यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल में यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार, श्री दास प्रजापति, महेन्द्र गौतम, दिलीप श्रीवास्तव, राधावल्लभ शर्मा, कृष्णकान्त अवस्थी सम्मलित थे।
यह जानकारी यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रचार सचिव भागवताचार्य विष्णुप्रिया जी ने दी और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की ब्रजवासियों से अपील की।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS