मथुरा से होकर गुजरी गतिमान एक्सप्रेस

मथुरा जंक्शन ररेलवे स्टेशन से गुजरती गतिमान एक्सप्रेस

मथुरा। दिल्ली आगरा के बीच चलने वाली पहली ‘सेमी हाई स्पीड’ ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस विगत रोज मथुरा से होकर गुजरी। इस ट्रेन को देखने के लिए मथुरा जंक्शन पर लोगों में उत्सुकता देखी गयी। देश की बहुप्रतीक्षित सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस विगत रोज दोपहर 11ः15 बजे मथुरा स्टेशन से होकर गुजरी। फाइनल ट्रायल में पूर्व में किये गये दावों के अनुसार यह ट्रेन अपने तय समय 90 मिनट से 15 मिनट देरी पर दिल्ली से आगरा पंहुची। करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में गतिमान एक्सप्रेस को 115 मिनट का समय लगा। यानि भोपाल शताब्दी से महज 11 मिनट कम समय लिया। जिस ट्रेन को प्रधानमंत्री चंद दिनों के बाद हरी झंडी दिखाने वाले हैं उसके फाइनल ट्रायल पर आगरा में रेलवे के उच्च अधिकारी मौजूद नहीं थे। सेमी हाई स्पीड ट्रेन सुबह 11ः15 बजे नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 80 मिनट में 12ः35 पर मथुरा स्टेशन से गुजरी। इसके बाद 1ः10 बजे आगरा पहुंची। आगरा में 50 मिनट रुकने के बाद ट्रेन की वापसी दोपहर 2ः20 बजे हुई। आगरा रेल मंडल की पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन का कहना है कि यह मेंटेनेंस ट्रायल था। अधिकतम स्पीड पर दौड़ाई।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti