मथुरा। जिला क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वाधान मे आयोजित श्री गौरीलाल गोयल स्मृति जिला अन्तर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रमनलाल शोरावाला इन्टरनेशनल स्कूल ने विद्यासागर एकेडमी राया को हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यासागर एकेडमी की टीम ने रमनलाल शोरावाला इन्टरनेशनल स्कूल को 20 ओवर में 126 रन का लक्ष्य दीया जिसे विजेता टीम ने 17,2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूरन प्रकाश विधयक बल्देव क्षेत्र ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस चैम्पियनशिप के मैन आॅफ द सीरीज रमनलाल शोरावाला इन्टरनेशनल स्कूल के खिलाडी केके कुशवाह व इस मैच के मैन आॅफ द मैच विवेक कुमार रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन योगेन्द्र गोयल, एमडी प्रनव गोयल, श्रीमती विजया गोयल, दुर्गेश सक्सेना उपाध्यक्ष जिला क्रिकेट एसोसियेशन एसआरएस चैहान, जयप्रकाश पाठक, राजीव भार्गव, श्रीमती चित्रा भार्गव, डीके सिंह एंव प्रधानाचार्य एसके शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन शारीरिक शिक्षक रघुराज सिंह व अनिल शर्मा के द्वारा किया गया।





