ममता चैधरी ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ

 शपथग्रहण समारोह में मौजूद नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी एवं डीएम राजेश कुमार 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राही टूरिस्ट बांग्ला में किया गया था। अध्यक्ष शपथ ग्रहण के उपरान्त उपस्थित कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी। आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने भव्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई जिसके बाद अध्यक्ष ने उपस्थित सभी 22 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत अनूप चैधरी, एमएलसी लेखराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नईम अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, बांके बिहारी माहेश्वरी, रालोद जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti