डीएम, एसएसपी, प्राधिकरण सचिव मौके पर पहुंचे,
क्षेत्रीय अवर अभियन्ता निलम्बित
मथुरा। शहर के महौली रेाड़ स्थित हरी नगर में हनुमान मंदिर के सामने आज सोमवार सुबह एक तिमंजिला निर्माणाधीन भवन भरभरा कर धराशायी हो गया जिसके मलबे में दब कर दो युवा मजदूरों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये।
झमाझम वर्षा के चलते भवन गिरने के साथ ही क्षेत्र में हडकम्प मच गयी घटना की सूचना मिलते ही निखिल चन्द शुक्ला एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गये राहत और बचाव कार्य के चलते महोली रोड़ का रास्ता आवागमन के लिये बन्द कर दिया गया। मौके पर पहुंचे विकास प्राधिकरण सचिव विजय कुमार के अनुसार धराशाई भवन का प्राधिकरण से नक्षा स्वीकृत नहीं था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने इस मामले में अवर अभियन्ता सतीश शर्मा को निलम्बित कर सहायक अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं आयुक्त आगरा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भवन स्वामी पूरे परिवार सहित फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत महोली रोड़ स्थित बजरंग चैराहे के हनुमान मंदिर के सामने बन रहा लक्ष्मण प्रसाद उर्फ पप्पू डेरी वालों की तिमंजिला बिल्डिंग आज सोमवार वर्षा के बीच भरभरा कर गिर गयी जिसके मलबे में यहां काम कर रहे चार मजदूर दब गये। निर्माणाधीन भवन के गिरने के साथ ही आसपास के लोगों में हडकम्प मच गयी। मलबे में दबे मजदूरों के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुन कर बडी संख्या में आसपास के लोगों की भींड़ मौके पर एकत्र हो गयी। घटना की खबर लगते ही जिलाधिकारी निखिल चन्द शुक्ला एसएसपी बबलू कुमार मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और राहत बचाव कार्यों के चलते महोली रोड का रास्ता आवागमन के लिये बन्द कर दिया गया। राहत बचाव कार्य में जेसीवी की मदद भी ली गयी मलबे में दवे दिलीप 25 वर्ष निवासी दरेसी रोड भरतपुर गेट व सलीम 28 वर्ष निवासी गुलाब नगर थाना हाईवे को मृत अवस्था में निकाला गया जबकि दो अन्य मजदूरों को घायल अवस्था में मलबे से निकाल कर इलाज के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नयती हास्पीटल भेजा गया है। झमाझम वर्षा के चलते षहर में भवन के धराशाई होने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।
इस सम्बन्ध में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सी पी सिंह ने घटना के लिये क्षेत्रीय अवर अभियन्ता सतीश शर्मा को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया है और सहायक अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विप्रा उपाध्यक्ष श्री सिंह का कहना है कि महोली रोड़ का चैडीकरण कार्य प्रस्तावित है इस लिये इस क्षेत्र में नवनिर्माण के कोई लाइसेन्स स्वीकृत नहीं किये जा रहे। भूमि स्वामी लक्ष्मण प्रसाद को अवगत करा दिया गया था कि उनका निर्माण नक्शा स्वीकृत नहीं हो सकता उसके वाद भी उनके द्वारा निर्माण कराया जा रहा था जिसका प्राधिकरण पूर्व में चालान भी कर चुका है।





