महिलाओं को वस्त्र वितरित करते श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारीगण
मथुरा। श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने दूर-दराज से श्रीकृष्ण की नगरी में महाविद्या कालौनी के क्षत्रीय इलाकों में बनी मलिन बस्तियों में रहकर गुजर बसर कर रहे वृद्धों, प्रौढ़ों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों को दीपावली के महान पर्व
की पूर्व बेला में नये वस्त्रों साड़ियां, शर्ट-पेंट, फ्राॅक, हाॅफ पेन्ट आदि वितरित कर समाज की सेवा की। अध्यक्ष सुनील दत्त चतुर्वेदी, विकास दत्त चतुर्वेदी, शिवकुमार गुप्ता, कालीचरन चतुर्वेदी, कृष्णगोपाल, मंगलदीप, दिनेश चतुर्वेदी, गंगाधर अरोड़ा, सुमनेश चतुर्वेदी, कुंजबिहारी सिंघल का सहयोग रहा।





