अलीगढ़ (भारत): मशहूर उर्दू शायर शहरयार का अपने निजी आवास पर निधन हो गया। 76 वर्षीय शायर कुछ दिनों से बीमार थे। पेशे से प्राध्यापक शहरयार को वर्ष 1981 में बनी फिल्म 'उमराव जान' के गीतों की रचना से नई पहचान मिली थी। वह ज्ञानपीठ सहित कई पुरस्कारों से नवाजे गए थे।





