महर्षि बाल्मीकि सामाजिक समरसता के प्रणेता

मथुरा। भगवान महर्षि बाल्मीकि के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली गई। इस अवसर पर शोभायात्रा कमेटी द्वारा वृंदावन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता के प्रणेता थे। उन्होंने समाज के उत्थान, लोगों में आपसी प्रेम, सोहार्द व एकता का संदेष दिया।

 उन्होने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों का यदि विश्व समुदाय पालन करे तो विष्व से आतंकवाद समाप्त हो सकता है। उन्होने कहा कि वे हमारे महान आदर्शवादी पूर्वज थे। उन्होने समाज को एक सूत्र में पिरोकर सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा रचित ग्रंथ आज भी समाज के लिये प्रेरणादायक है। शोभायात्रा में मुकेश खरे, रवि बाल्मीकि, राजकुमार ने महर्षि बाल्मीकि की आरती की व प्रसाद वितरित किया। मेला समिति के अध्यक्ष नानक चन्द, उपाध्यक्ष मुरारीलाल बाल्मीकि, महामंत्री मुनीराज, कोषाध्यक्ष राजकुमार सरस, संयोजक गिर्राज बाल्मीकि, सोरन बाल्मीेकि, छोटू चैहान, गब्बर शाकसिया, बन्टी शाकसिया, दुर्गा, राजू, रवि, अषाोक चैहान, बिन्टो, आना, दिनेश खरे, राजकुमार खरे, किशनचंचल, संत चरन, बालकदास, धर्मेन्द्र, धर्मेश, मदनलाल, राजू आनन, बाॅबी, लक्ष्मण खरे आदि लोग उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti