महाराजा अग्रसेन जयंती 25 को

गोवर्धन। अग्रवाल समाज गोवर्धन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सब कस्बा गोवर्धन में धूम धाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रमानुसार 24 सितम्बर को ठा0 राधारमण जी मंदिर में सत्य नारायण जी की कथा का आयोजन किया जायेगा। 25 सितम्बर को राधा रमण जी मंदिर में प्रात 8 अभिषेक तथा 9 बजे हवन पूजा का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 2 बजे महाराज अग्रसेन जी के चित्र का पूजन, 3 बजे बच्चों के कार्यक्रम, शांय 4 विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। एवं शांय 5 बजे कस्बा के मुरारी कुंज में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा महाराज अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। शोभायात्रा बडा बाजार मोदी खाना हाथी दरवाजा, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर होकर निकाली जायेगी। यह जानकारी अध्यक्ष श्रीकृष्ण भगवत जी दी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti