महाराजा अग्रसेन संग राजकुमारों ने मोहा मन

मथुरा। कान्हा की जन्मभूमि का बाहरी इलाका भी अग्रवंशमय हो गया। महाराज अग्रसेन, महालक्ष्मी संग उनके 18 राजकुमारों के स्वरूप ने वंशजों के साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया। युवाओं ने थिरकते हुए जय-जयकार कर वातावरण को पूर्वज के रंग में रंग दिया। 

अग्रवाल मण्डल कृष्णानगर ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्रीकृष्ण धर्म कांटा से मनोहर झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शुरू की। इसका जगह-जगह पुष्प बरसा एवं आरती उतार कर स्वागत-सत्कार किया गया। यात्रा सौंख रोड, सौंखरोड़ कृष्णानगर होते हुए मुकुंद होटल में पहुंची और यहां पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूर्वज का जयघोष किया। मंचीय उत्सव में मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हुलास राय सिंघल रहे। अध्यक्षता संतस राधामोहन दास ने की।

 महाराजा उत्सव में रमेश अग्रवाल कराहरी, देवीदास कसेरे, महेश चंद्र अग्रवाल, मंगी लाल अग्रवाल, वेद प्रकाश मंगला, केएम अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रविकांत गोयल, गोपाल दास, अनिल बठैनिया, राजकुमार,  गिरधारी लाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस, सोनू मित्तल, विवेक बंसल, मुन्नालाल, नंदलाल, बांके लाल अग्रवाल, केदारनाथ, मुकेश अग्रवाल, परमानन्द, सुशील, अनिल, प्रमोद, रमेशचन्द, मंगीलाल, शंकर लाल, विकास, डॉ. के. एम. अग्रवाल, किशन गर्ग, अचल, बाबूलाल सहित अनेक वंशजों ने योगदान दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti