महाराजा निषादराज गृह के नाम से बनेगा भव्य सभागार- पालिकाध्यक्ष

वृन्दावन। नगर में चहुँओर हो रहे विकास कार्याे की श्रंखला में एक और स्वर्णिम इतिहास रचा जा रहा है। वह है जनहित में बनने वाला भव्य एंव आकर्षक बहु मंजिलीय रैन बसेरा एंव सभागार। उपरोक्त रैन बसेरा के सदंर्भ मे विस्तृत से जानकारी देते हुयें नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि वृन्दावन में प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रद्धालु व पयर्टक मंदिर में दर्शनार्थ एंव वृन्दावन की परिक्रमार्थ आते है। उत्सव के दिनो में तो यह संख्या लाखो में पहुंचती है। विगत कई वर्षो से यह महसूस किया गया है। कि जो श्रद्धालु होटल व आश्रमों का किराया वहन नही कर सकते उनके लिये एक ऐसा स्थान हो  जहां वे अल्प अवधि के लिए रात्री विश्राम व भोजन ग्रहण कर सके। ठा0 बांके बिहारी जी की कृपा एवं संतो के आर्शीवाद से समय आ गया है, इस शुभ कार्य की शुरुआत करने का। उन्होने बताया कि वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित  नगर पालिका की भूमि जो पुरानी कालीदह नलकूप के पास है। इस नलकूप के पास ही शम्भुनन्द चैरिटेबिल ट्रस्ट के द्वारा 2 मंजिल का रैन बसेरा व एक सुन्दर सभागार महाराजा निषाद राज के नाम से बनाया जायेगा। इस सभागार में जहां एक ओर निषाद भाईयो के सामाजिक व धार्मिक कार्य होगे वही दूसरी ओर  अन्य समाज के लोग भी अपने समाज के कार्याे को सम्पादित कर सकेगें। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रैन बसेरा में प्रतिदिन भूखे को भोजन प्यासे को जल व आश्रय विहीन को रात्रि विश्राम हेतु शरण दी जाया करेगी। उन्होने कहां कि यह सभागार वृन्दावन वासियो की स्मृति में एक अमित छाप छोडेगा तथा निराश्रितों के लिये अनुपम सौगात होगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti