मथुरा। भाजपा बल्देव विधान सभा के तत्वाधान में विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ किसान की ओला वृष्टि से हुए फसल के नुकसान के मुआवजें की माॅग को लेकर 24 मार्च को भाजपा की ब्रजप्रान्त मंत्री पूनम बजाज के नेतृत्व में तहसील महावन पर विशाल प्रदर्शन के बीच प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जायेगा। बलदेव विधन सभा प्रभारी पूर्व विद्यायक अजय कुमार पोईया ने सभी पदाधिकारियों व पीडि़त किसानों से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं।





