मथुरा। महावन क्षेत्रा में मौहरर्म पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाध्किारी महावन विश्व भूषण मिश्र व क्षेत्राध्किारी महावन राजेन्द्र प्रसाद यादव ने थाना महावन पहुंच कर क्षेत्रा के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित की और लोगों से मौहर्रम जैसे पवित्रा त्यौहार को लेकर शान्ति पूर्वक मनाकर भाई चारे कायम रखनें की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामखिलाड़ी यादव ने जहाॅ पुलिस कर्मियों से सर्तकता बरतनें तथा क्षेत्राीय लोगों से हिन्दू मुस्लिम एकता कायम रखनें का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि जैसे अभी तक इस क्षेत्रा के लोग सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाते रहें है। इसी तरह मौहर्रम जैसे पवित्र पर्व को भी सभी लोग भाई चारे के साथ मनायेगे।





