मथुरा। थाना बल्देव के कस्वा स्थित बलभद्र इन्टर कालेज में तैनात शिक्षा मित्र ने न्यायालय द्वारा समायोजन रदद किये जाने से कुपित होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका के बयान भी दर्ज किये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार महिला शिक्षामित्र के पिता बल्देव के बलभद्र इंटर कोलेज में है शिक्षक, मित्रों अपने समायोजन की निरस्त होने की सूचना को सुनकर काफी दुःखी थी गायत्री देवी पत्नी स्व बनवारी लाल अग्रवाल पुत्री लोकमणि अग्रवाल निवासी पैगांव छाता का समायोजन द्वित्तीय चरण में प्राथमिक विद्यालय अरतौनी विकास खण्ड़ बल्देव में हो गया था जो बलदेव मे ही कमरा किराये पर लेकर अपने छोटे छोटे 3 बच्चों के साथ एक लड़की व 2 लड़कों के साथ रहती थी पति का पूर्व में ही देहवास हो चुका है इस नोकरी के आलावा जीविका का कोई अन्य साधन नहीं था। शिक्षा मित्रों समायोजन होने लेकर अभी कोई भी बेतन नहीं मिला था।





