मथुरा। डीगगेट से कृृष्णापुरी तथा नए बस स्टैण्ड से जयगुरूदेव चैराहे तक महोली रोड का निर्माण अब शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए लागत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। नेता कांग्रेस विधान मंडल दल एवं सदर विधायक प्रदीप माथुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीगगेट से होलीगेट होते हुए कृष्णापुरी चैराहे तक करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से तथा जयगुरूदेव चैराहा से नए बस स्टैण्ड तक महोली रोड मार्ग का मरम्मत कार्य करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री ने आवश्यक धनराशि अवमुक्त कर दी है। शीघ्र ही दोनों सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।





