माँ मन कामेश्वरी देवी की शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण

आरती उतारते गणमान्य लोग

राया। नवरात्रि के पावन पर्व पर 57 वाॅ श्री मनकामेश्वरी देवी मेला गणेश बाग में रविवार को शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ थाना प्रभारी राजा सिंह व कृष्ण कान्त अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में आकर्षक झाॅकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ गणेश बाग से मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माॅट रोड, हाथरस रोड, होते हुए गणेश बाग पहुॅची। जिसमें जगह जगह पर पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गई और मैया के जय जयकारों की गुंजायमान रही। मन्दिर के सेवायत मनोज नागर ने बताया नौ दिवसीय मेला में देा अप्रैल से महारास का आयोजन तथा 8  अप्रैल को रसिया दंगल भव्य आतिश बाजी का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल,सुरेश चन्द्र गौड, पूर्व नगर पंचासत अध्यक्ष राकेश शर्मा,मा0 विजय शर्मा रामनिवास काका, लांगुरिया पंडित जी, बालस्वरूप अग्रवाल, पूरन सिंह गोधर, जवाहर सिंह, शिवचरन,प्रहलाद वर्मा, ललित मोहन गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, हाकिम सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरिमोहन शर्मा, अजय भट्ट, मुकेश अग्रवाल, ज्ञान सिंह वर्मा, सोहन वर्मा, शिवओम डागुर आदि गणमान्य लोग शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti