यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को लेकर मांट में विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में भाग लेने यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ एवं राजकुमार उर्फ राजू भैया ने उपस्थित ब्रजवासियों से पदयात्रा में चलने का आह्वन करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि यमुना मैया के लिये करो या मरो की स्थिति है। अब नही ंतो कभी नहीं यह स्थिति पैदा हो गयी है। इसलिये आप सभी ब्रजवासी इसलिये उठो और आगे बढ़ो और यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लो।





