मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय मांट राजा क्षेत्र से कल से एक आठ वर्षीय बालक के गायब होने से उसके परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए अपहरण की तहरीर दी है। गायब बालक नीलेश घर से बीते कल से ही गायब है। आज उसके परिजनों ने आशंका के आधार पर कुछ लोगों के विषय में पुलिस को भी बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मांट पुलिस जांच में जुट गयी है। वहीं कई दिनों से लापता देवी सिंह का पता न चलने पर उसके भाई चतुर पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आनंदलोक कालोनी जनकपुरी हाईवे ने अपने भाई देवी सिंह के ट्रैक्टर सहित अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट आज राया थाने में दर्ज कराई है। विदित हो कि देवी सिंह कुछ रोज पूर्व ट्रैक्टर-ट्राॅली से राया सामान लेकर गया था तब से वह वापिस नहीं लौटा।





