मथुरा। मां चांमुडा देवी मंदिर वृंदावन रोड पर आज सायं छप्पन भोग एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मां वैष्णों देवी मित्र मंडल द्वारा छठवीं बार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः आठ बजे चैक बाजार गांधी पार्क से एक शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा। रात्रि नौ बजे से माता का जागरण व छप्पन भोग सम्पन्न होगा। संगठन के हिमांशु चतुर्वेदी ने सभी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की है।





