मां ब्रह्माण्डेश्वरी भुवनेश्वरी देवी का वार्षिकोत्सव बसंत पंचमी पर आज

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, रविवार को होगा विशाल भण्डारा

भव्य फूलबंगले में छप्पन भोग व जागरण दर्शन शनिवार को

मथुरा। मां भुवनेश्वरी देवी दरबार भक्त मंडल शंकर गली धौली प्याऊ मथुरा के तत्वाधान में मां श्री भुवनेश्वरी जी व श्री भुवनेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव ओपी मिश्रा भगतजी पीठाधीश्वर के संरक्षण में शनिवार को मनाया जा रहा है। भगत जी के अनुसार चैदह लोक नौ खण्ड सात दीपों की ब्रह्माण्ड नायिका राज राजेश्वरी ब्रह्माण्डेश्वरी मां श्री भुवनेश्वरी जी का पंचामृत अभिषेक शनिवार सुबह 8 बजे होगा। शनिवार पूर्वान्ह 12 बजे विशाल कलश यात्रा पुलिस चैकी धौलीप्याऊ से प्रारंभ होकर शंकर गली भुवनेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। विशाल कलश यात्रा में बैण्ड बाजों की धुनों के साथ महिलाएं अपने सिर पर कलश रख मां की असीम कृपा प्राप्त करेंगी। भव्य कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 4 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य छप्पन भोग के दर्शन फूलबंगले के साथ भक्तों को होंगे। रात्रि नौ बजे से ब्रह्माण्डेश्वरी मां भुवनेश्वरी महायज्ञ एवं जागरण होगा। रात्रि में बबली एण्ड पार्टी द्वारा देवी के भजनों का गुणगान किया जाएगा। 25 जनवरी रविवार को 12 बजे कन्या लांगुरा पूजन तथा विशाल भंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर सायं सात बजे तक जारी रहेगा। पीठाधीश्वर भगतजी ने धर्मप्रेमी एवं भक्तजनों को वार्षिकोत्सव में सादर आमंत्रित किया है। मां भुवनेश्वरी देवी भक्तमंडल समिति के विशेष सहयोगी विपिन बिहारी अग्रवाल कुशकगली वाले, राम कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल जगन्नाथपुरी वाले, विनय भरतिया चूड़ीवाली गली स्वामी घाट एवं अजय कुमार अग्रवाल टौंटी वाले, केशव देव, राकेश तथा समस्त भक्त मंडल समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti