माइनरों में मिले युवक-युवती के शव

हत्या कर शव फैंके जाने की आशंका

मथुरा। जनपद के देहात क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। जनपद के दो स्थानों पर माइनरों में एक युवतक व युवती के शव मिले हैं जिनकी हत्या कर शव को यहां डाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माइर में आज एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय ग्रामीणांे की भीड़ भारी संख्या में इकटठी हो गयी। युवक को काफी पहचानने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताते हैं कि युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या की गयी है और शव को यहां डाला गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। वहीं दूसरी ओर छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव भदावर में माइनर में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों के अनुसार महिला की भी हत्या कर शव को यहां फैंका गया है। मृतक युवती की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti