माथुर ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर की क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने लखनऊ में मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की एवं मथुरा की विद्युत कटौती से अवगत् कराया एवं बताया कि मथुरा ताज ट्रिपोजियम जोन में आता हैं और यहाॅ पर गत् वर्षों मेें न्यूनतम कटौती हुई है। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण यहाॅ लाखों यात्री आते है, विद्युत कटौती से जहाॅ जनता को परेशानी होती है, वहीं पेयजल की भी भारी समस्या होती है। विद्युत कटौती बड़ी गम्भीर समस्या बनी है जिससे मथुरा के एसटीपी नही चल पाते और यमुना प्रदूषित हो रही है। उन्होंने मथुरा की प्रमुख सड़कों की दुर्दशा से भी अवगत् कराकर उनके निर्माण की माॅग की। वार्ता में उपस्थित प्रमुख सचिव पर्यटन संजीव सरन से भी पर्यटन विभाग से मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अंतर्गत घाटों के निर्माण की धनराशि सिंचाई विभाग को अवमुक्त करायेे जाने की बात की। इसमें विश्राम घाट से कंस घाट तक नये घाटोें का निर्माण तथा गोकुल घाट का जीर्णोद्धार एवं चिंताहरण महादेव मंदिर में नये घाट का निर्माण होना है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti