माननीय मुलायमसिंह यादव की पुत्रवधु श्रीमती अपर्णा यादव जी ने दिया यमुनारक्षक दल को दिया समर्थन

दिनांक 10 मार्च को प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ वृन्दावन में  यमुना रक्षक दल के प्रमुख सूत्रधार आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास से मिलकर गहन मन्त्रणा की और यमुना जी की निर्मलता एवं अविरलता के लिये चलाये जा रहे आन्दोलन को पूर्ण समर्थन दिया  उन्होने प्रदूषित यमुना के प्रति चिंता व्यक्त की एवं कहा कि यमुना दूषित हो जाने से करोड़ो लोगो की आस्था पर प्रभाव पड़ा है। मेरे संज्ञान में है कि यमुना रक्षक दल वर्षों से यमुना जी के अस्तित्व की रक्षा के लिये संघर्ष कर रहा है कालिन्दी की कमनीयता एवं एवं अविरलता के लिये हथिनी कुण्ड से यमुना को  प्रगाढ़ प्रवाह के रूप में प्राप्त करने के लिये 12 मार्च से बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद तक की पदयात्रा मेें  समयानुसार उपस्थिति दर्ज कराती रहूँगी। आन्दोलन के प्रमुख संरक्षक आचार्य जी  की सन्निधि में बैठकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं  आध्यात्मिक चर्चा की। आन्दोलन की सफलता के लिये अखंड चल रहे माँ भगवती के यज्ञ में आहूतियां भी दी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने बताया कि प.पू. आचार्य जी के संरक्षकत्व में सभी संत, विद्वान, ब्रजवासी, किसान एवं देश-विदेश के यमुना प्रेमी भक्त आस्था एवं विश्वास रखते हैं। माॅरीशस एवं मेलवाॅर्न ( आॅस्ट्रेलिया ) के महाजन एवं अन्य परिवारों ने भी आन्दोलन में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया है और भी दूर-संचार एवं पत्रों के माध्यम से अपना समर्थन बहुतायत की संख्या में यमुना प्रेमीजन भेज रहे हैं। अतः इस आन्दोलन की सफलता के लिये सभी कृष्णप्रेमी एवं यमुना प्रेमी सज्जनों से करबद्ध प्रार्थना है कि खुले दिल से एवं पूरे मनोयोेग से इस आन्दोलन में यथा सम्भव सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मुनीन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, डाॅ0 वीरेन्द्र शर्मा, उमेश कुमार, प्रेमनारायण यादव, नीरज दीक्षित, दीपिका शुक्ला, प्रीति यादव आदि उपस्थित थे।

जहरीला जल अब बर्दास्त नहीं, यमुना को अबकी बार मुक्त करा कर ही वापस आयेंगेः- डाॅ0 राजवीर सिंह

जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, प्रदेश सचिव हरिशंकर शास्त्री एवं जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह  के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के माध्यम से ब्रज के यदुवंशी समाज के 40 गाँव एवं 15 गाँवों में जाकर यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च व 12 मार्च को बल्लभगढ़ से निकलने वाली पदयात्रा को आह्वान किया गया। उन्होने बताया कि 12 मार्च को भी कुछ बसें सुबह 7 बजे शेष गाँवो जाकर बल्लभगढ़ के लिये रवाना होंगी। अबकी बार यमुना को लाकर ही दम लेंगे। माँ यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना है और हथिनी कुण्ड से मुक्त कराना है। जहरीला जल अब बर्दास्त नहीं। 12 मार्च को लाखों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, किसान पदयात्रा करते हुये दिल्ली संसद के कूच करेंगे। सभी यमुना भक्त माँ यमुना को ब्रज में पुनः लाने के लिये इस आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti