मानवाधिकार संगठन ने जम्मू पीडि़तों के लिए सौंपी धनराशि

जम्बू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों को राहत राशि भेजते सामाजिक कार्यकर्ता

मथुरा। जम्मू कश्मीर में आईं बाढ़ की त्रासदी से आहत व पीडि़त लोगोें की सहायता हेतु ह्यूमन राइट्स एशोसियन फाॅर प्राटेक्शन की मथुरा इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम 21 हजार 100 रुपए की धनराशि का चैक आज जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जो प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया जाएगा। मानवाधिकार संरक्षण संगठन मथुरा इकाई की सदस्य कु. दीप्ती के नेतृत्व में पहुंचे संगठन के सदस्यों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उक्त धनराशि का चैक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान को सौंपा। एडीएम वित्त ने इस चैक को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भेजने का आश्वासन देते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही समाजसेवा से जुड़े रहने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में शरीफ खान, दयाचंद राजोरिया, त्रिभुवन यादव, विशाल शर्मा, कु. निशा, मधु, राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, हेमलता, पूनम, खेम सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti