मारपीट कर पचास हजार छीने

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के मथुरा राया रोड पर नामजदों ने एक युवक के साथ मारपीट कर 50 हजार रूपयें की नगदी छीन लेने की रिपोर्ट यवक ने एसएसपी के आदेश से थाना राया में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार अनुज कुमार पुत्र वीरी सिंह निवासी ग्राम थाना अमर सिंह थाना राया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 दिसम्बर को राया मथुरा मार्ग स्थित हथकरघा के पास मनोज कुमार पुत्र श्याम सुन्दर गोयल निवासी राधा पुरम स्टेंट एन एच 2 मथुरा ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखी 50 हजार रूपयें की नगदी को छीन लिया। पुलिस ने मामला आपसी विवाद का कहकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। जिस पर पीडि़त अनुज ने एसएसपी दरवार में गुहार लगाई एसएसपी मंजिल सैनी ने घंटना की गंभीरता को देख आरोपी युवक के विरूद्व थाना राया पुलिस को आदेश देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti