पुलिस चैकी के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी
वृंदावन। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक व्यापारी पर चैकी इंचार्ज द्वारा मारपीट कर सामान फैंकने का आरोप लगाते हुए वृन्दावन में बाजार बंद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी बांके बिहारी पुलिस चैकी इंचार्ज के विरोध में एकजुट हो गये। चैकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा व्याप्त था। मौके पर पंहुचे एसएचओ ने व्यापारियों को समझाया बुझाया और 72 घंटे में उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया जिसके बाद जाकर व्यापारी शांत हुआ। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों का कहना था कि चैकी बिहारी जी क्षेत्र अंतर्गत चैकी इंचार्ज और एक व्यापारी के बीच हुए वाद विवाद इतना बढ़ गया कि चैकी बांके बिहारी इंचार्ज राजीव कुमार ने व्यापारी की पिटाई कर दी। बताते है कि यह घटना उस समय हुई जब चैकी बांके बिहारी क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण अभियान चल रहा था। इसी को लेकर चैकी इंचार्ज राजीव कुमार और व्यापारी अनुराग की झड़प हो गई। वाद विवाद के बाद चैकी इंचार्ज ने व्यापारी की धुनाई कर दी। इसे लेकर वृंदावन के व्यापारियों ने चैकी का घेराव कर दिया। आनन फानन में पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम मौके पर आ गए। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS