मथुरा। राया के गांव गैयरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें वृद्घा सहित दो लोग घायल हो गए घटना के संबंध में थाना राया में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।
गांव गैयरा निवासी रंजित सिंह पुत्र नहार सिंह अपने घर पर था तभी गांव के ही मानवेन्द्र पुत्र प्रेमवीर, प्रेमवीर पुत्र महावीर, जयपाल पुत्र मंजीत,कुलदीप पुत्र महावीर घर पर आए और आवाज देकर बुलाया बहार आते ही रंजित पर हमला कर दिया और घर में घुस कर तोड़ फोड़ करने लगे रोकने पर दादी लक्ष्मीदेवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया घटना के संबंध में थाना राया में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।





