
कहा ये तो हमारा रोज का काम है.....
मार्शल जीप से उतारी मृत गाय
मथुरा। एक ऐसा दृश्य जिसने मानवता का सर शर्म से झुका दिया। क्या आप कल्पना कर सकते है जिस मार्शल जीप में पिछली सीट पर बमुश्किल 6 सवारियां बैठ पाती है मार्शल गाड़ी की उसी जगह में वध करने के लिए दो गायो और एक बछड़े को जबरन ठूंसकर ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने कस्बा राया के एक जागरूक नागरिक की पहल पर पकड़ लिया। लेकिन पुलिस को इसके लिये काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इसके बाद वहां से पशुओ को उतरा गया तब तक एक गाय ने तड़पकर दम तोड़ दिया।
पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया की ऐसे कार्य को अंजाम देने वाले कई लोग है और ये हमारा रोज का काम है। ऐसे क्रूर दृश्य को देख कर शायद लोगों के हृदय कांप उठे लेकिन ये सच्ची घटना है। कस्बा राया के निवासी राकेश बंसल को जब इस दुर्दान्त घटना की सूचना मिली तो उन्होंने थाना राया पुलिस को इसकी सूचना देकर मार्शल को पकड़वाना चाहा लेकिन थाना पुलिस ने इस सूचना पर जब कोई कदम नहीं उठाया तो राकेश बंसल ने इंग्लाश तक गाड़ी का पीछा कर उसे अलीगढ़ पुलिस को पकड़वाया। जिस देश में गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाता है वहीं पर इस तरह के राक्षसी कार्य हिन्दुओं की आँखों के सामने घरटित होने से बाल बाल बचा लेकिन ये सच्चाई हर रोज की और इस व्यवसाय मंे जुड़े हजारों लाखों लोगों की है। वहीं शासन प्रशासन के साथ हजारों लाखों की तादात में मौजूूद सामाजिक और धार्मिक संगठन और धर्माचार्य भी मूक बन कर समर्थन सा कर रहे है।

Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS