
मुंबई। मालाड( वेस्ट) में स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड ३२ के अध्यक्ष परशुराम शर्मा द्वारा १५ अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहांपर वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जहां पर सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने सभी को १५ अगस्त के शुभकामना दी और देश से गरीबी, बेरोजगारी और गन्दगी दूर करने के प्रयास करने के लिए लोगों से कहा। जहाँ पर परशुराम र्मा,वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने और उनकी टीम, मनमोहन गुप्ता,राजेंद्र बाला, राजेंद्र शहादे ,संदीप भोसले, देसाई काका, संदीप महिडा, श्री. पिठुवा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग उपस्थित थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोगों को मिठाई बांटी गयी और बाईक पर जूलूस भी निकला गया। बढ़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मालाड( वेस्ट) में मनाया गया।
Sanjay Sharma
(P.R.O.)





